| सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के निर्देश जारी | ||||||||
| सुपर 100 योजना में प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगी कोचिंग की विशेष सुविधा | ||||||||
| अनुपपुर | 01-जून-2018 | ||||||||
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक के व्यवस्थित वितरण के लिए आयुक्त लोक शिक्षण ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की जाये। पाठ्य पुस्तकें निश्चित समय सीमा में वितरित की जायें।
प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए जिलों से ऑनलाइन की गई माँग के अनुसार पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण कराया गया है। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा डिपो से विकासखण्ड स्तर पर पाठ्य पुस्तकें पहुँचायी जा रही हैं। पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जन-प्रतिनिधि की मौजूदगी में किया जायेगा।
पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण
भोपाल और इंदौर में सुपर 100 योजना
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा अध्ययन कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने भोपाल और इंदौर शहर में सुपर 100 योजना लागू की है। यह योजना भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और इंदौर के मल्हाराश्रम विद्यालय में चलाई जा रही है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को निरूशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
योजना में जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली बच्चों को संबंधित जिले की प्रावीण्य सूची में सर्वोच्च अंक के आधार पर गणित, जीव-विज्ञान और वाणिज्य संकाय में दो छात्र और दो छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2016-17 में इंजीनियरिंग कॉलेज में पाँच छात्र, मेडिकल कॉलेज में एक छात्र और सीए के लिए 28 छात्र इस प्रकार कुल 34 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। |
Friday, June 1, 2018
सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के निर्देश जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment