| वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये शहडोल संभाग में चलाया जायेगा जागरूकता अभियान |
| अनुपपुर | 01-जून-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन की पहल पर शहडोल संभाग के सभी जिलों में वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस जागरूकता अभियान में स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जायेगी। इस संबंध में आज कमिश्नर शहडोल संभाग की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, क्षेत्र संचालक राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ श्री मृदुल पाठक, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज श्री पी.एस.उइके शामिल हुये। बैठक में निर्णय लिया गया कि वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिये शहडोल संभाग के तीनों जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। कमिश्नर ने कहा है कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा समाज का दायित्व है, वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये शहडोल संभाग के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणियों का महत्व बताया जायेगा, जंगलों के संबंध में जागरूक किया जायेगा। गांव वालों के वन्य प्राणियों के संबंध में जानकारी दी जायेगी, शेरों की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जायेगा। बैठक में मुख्य वन संरक्षक शहडोल रेंज श्री अशोक जोशी ने बताया कि शहडोल वन रेंज के सभी वन समितियों के सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें वन्य प्राणियों और वनों का महत्व समझाया जा रहा है। उन्होने कहा कि वन्य प्राणियो के शिकार को रोकने के लिये शहडोल वन क्षेत्र के सभी संभागों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है तथा वन्य प्राणियों के शिकार के प्रकरण पाये जाने पर शिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि वन्य क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा वनों की अवैध कटाई के प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि शहडोल संभाग के तीनों जिलों में लगभग 3 लाख 19 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध 2 लाख 56 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है।
|
Friday, June 1, 2018
वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये शहडोल संभाग में चलाया जायेगा जागरूकता अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment