Saturday, June 2, 2018

शौचालय नहीं सोच को बदलना है

स्वच्छ अनूपपुर स्वस्थ अनूपपुर
शौचालय नहीं सोच को बदलना है
ग्राम पंचायत रकसा मे लगाई गयी रात्रि चौपाल



अनूपपुर 2 जून 2018/ खुले मे शौच मुक्त अवधारणा की जमीनी प्राप्ति मे भौतिक संरचनाओ की उपलब्ध्ता से कहीं अधिक ज़रूरी है सोच को परिवर्तित करना। इन्ही समस्याओ को दूर करने के लिए कल ग्राम पंचायत रकसा मे अनूपपुर ज़िले के समस्त जिलाधिकारियों एवं यूनिसेफ के सदस्यो द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणो को इस दिमागी बीमारी से अवगत कराया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणो द्वारा शौचालय का उपयोग न कर पाने के संबंध मे जो कारण बताए गए। उनकी अस्तित्वहीनता के संबंध मे अवगत कराया गया। जिलाधिकारियों ने बताया शासन के सहयोग के बिना भी जब हम अपनी रोज़मर्रा की सामाजिक गतिविधियां जैसे की बच्चों की शादी, तीज त्योहार मनाना, अच्छे वस्त्र पहनना, नियमित नहाना धोना इत्यादि कर लेते हैं। फिर क्यू शासन द्वारा शौचालय निर्माण मे सहयोग प्रदान करने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर पाते। जल की समस्या, शौचालय का स्वच्छ न होना इन सब के लिए हम शासन का इंतज़ार क्यू कर रहे हैं, इसकी वजह है की हम खुले मे शौच से होने वाली समस्याओं, बीमारियों के प्रति संवेदनशील नहीं है। महिलाओं के सम्मान की बात हम व्यर्थ ही कहते रहते हैं। अगर ऐसा वास्तविकता मे होता तो हम आज शौचालय मे ही जा रहे होते पर ऐसा नहीं हो रहा है। उपस्थित ग्रामवासियों ने इस बात को समझा और प्रण लिया कि अब न तो वे खुद ऐसा करेंगे न किसी को ऐसा करने देंगे।
उक्त संदेश को गाँव के घर घर तक पहुचाने के लिए ग्राम के सरपंच अमोल सिंह मार्को समेत नरोत्तम राठोर, रामलाल देवांगन, शंकर राठोर, राजकुमार, प्रेम सिंह, अर्जुन पटेल, राहुल, देवधर मिश्रा एवं भल्लू सिंह आगे आकर अपने गाँव की सोच को परिष्कृत करने का जिम्मा उठाने हेतु गाँव की प्रेरक समिति के सदस्य बने।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें