स्वच्छ अनूपपुर स्वस्थ अनूपपुर
लोगों को प्रेरित करने हेतु मैदानी अमलों को किया गया प्रशिक्षित
अनूपपुर 2 जून 2018/ अनूपपुर को खुले मे शौच मुक्त करने हेतु कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनाई गयी है। इस योजना मे समस्त विभाग के जिलाधिकारियों समेत, विकासखंड अधिकारियों, एवं मैदानी कार्यकर्ताओं को लोगों को प्रेरित करने उनके व्यवहार मे परिवर्तन लाने के लिए समुदाय व्यवहार परिवर्तन संचार का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसी क्रम मे जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को ओडीएफ़ करने हेतु उपयंत्रियों, पटवारियो, जन शिक्षक, शिक्षक , आंगनवाड़ी , आशा कार्यकर्ताओ, सुपरवाइजरों का मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्मुखीकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि समस्त विभागों को उनके विभाग प्रमुख समेत मैदानी अमलो का शपथ पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिसमे यह उल्लेख है कि उनके आवास मे शौचालय है और वे और उनका परिवार नियमित रूप से उसका उपयोग कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment