आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से
कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यालय फोन न. 07629-269877 अथवा मोबाइल न. 9691241215 पर कॉल अथवा संदेश भेजकर करा सकते हैं पंजीयन
अनुपपुर 2 जून 2018/ विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक श्री संदीप चौहान ने बताया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, द्वारा अनूपपुर जिले के किसानों हेतु किसान मोबाइल संदेश सेवा का शुभारम्भ किया जा चुका है। किसान मोबाइल संदेश सेवा के माध्यम से कृषको की आवश्यकतानुसार समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, धान की श्री पद्धति, समन्वित कीट-व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन तकनीक, बागवानी फसलो की उत्पादन तकनीक, धान्य फसलों की उत्पादन तकनीक, दलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, तिलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन, बाजार भाव, कृषि वानिकी, मौसम आदि विषयों पर आधारित समसामायिक सलाह मोबाइल संदेश के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।कृषि विज्ञान केन्द्र की किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से कृषक अपनी कृषि सें संबधित समस्याओं को मोबाइल के माध्यम समय-समय पर सामयिक सलाह से लाभान्वित होगें।
पंजीयन कराने का माध्यम
कृषि विज्ञान केन्द्र, कार्यालय फोन न. 07629-269877 पर कॉल कर अथवा संदीप चौहान, विशेषज्ञ, कृषि प्रसार, कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकण्टक के मोबाइल न. 9691241215 पर संदेश भेज कर इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, कार्यालय में आकर किसान भाई पंजीयन करा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment