Tuesday, June 26, 2018

संबल योजनांतर्गत बिजली बिल के सरलीकरण एवं बिल माफी हेतु विशेष शिविर आज

संबल योजनांतर्गत बिजली बिल के सरलीकरण एवं बिल माफी हेतु विशेष शिविर आज
अनुपपुर 26 जून 2018/

कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. क. लि. श्री प्रमोद गेदाम ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण ( संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिको के मासिक बिलो को सरल करने हेतु सरल बिजली बिल योजनाओं एवं इन उपभोक्ताओं के साथ बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना 2018  के क्रियान्वयन के लिए योजना से सम्बंधित पात्र हितग्राहियो को चिन्हित करने हेतु अनूपपुर जिले के सकरा, जमुडी, धनगवाॅ, चकेठी, चिल्लारी, हरद, दयखल, बिजुरी, चुकान, बोदा, अहिरगवाॅ ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन आज दिनांक 27 जून को किया जायेगा। योजनाओ का लाभ लेने के लिए समस्त पात्र उपभोक्ता बीपीएल कार्ड, बिजली बिल की कॉपी, श्रमिक पंजीयन की जानकारी, परिवार की समग्र आईडी के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना नामांकन कराए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें