| रायपुर के जनजातीय संग्रहालय में आंतरिक साज-सज्जा करवायेगा टीआरआई |
| राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई वन्या की कार्यकारिणी समिति की बैठक |
| अनुपपुर | 26-जून-2018 |
रायपुर में निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय की आंतरिक साज-सज्जा और उपगैलरियों के निर्माण का काम टीआरआई के विशेषज्ञ दल के मार्गदर्शन में होगा। यह निर्णय आज जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई वन्या की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव श्री एस.एन.मिश्रा, श्रीमती दीपाली रस्तोगी, श्री राकेश सिंह उपस्थित थे।
राज्य मंत्री श्री आर्य ने विभिन्न वन्या सामुदायिक रेडियो केन्द्रों में आवश्यकतानुसार कलाकारों के लिये प्रतीक्षा कक्ष और केन्द्रों की जनजातीय परिवेश के अनुरूप साज-सज्जा और सौन्दर्यीकरण की भी अनुमति दी। इसी प्रकार वन्या कार्यालय के जनजातीय परिवेश के अनुरूप साज-सज्जा और सौन्दर्यीकरण की भी अनुमति दी गई। श्री आर्य ने प्रदेश के पारम्परिक जनजातीय कलाओं के प्रोत्साहन के लिये सभी कलारूपों से संबंद्ध जनजातीय कलाकारों का पंजीकरण और परिचय सहित डायरेक्ट्री का प्रकाशन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि काफी टेबल बुक के रूप में यह डायरेक्ट्री बनवाई जाये। राज्य मंत्री श्री आर्य ने विभिन्न प्रदर्शनकारी पारम्परिक जनजातीय कलाओं के माध्यम से जनजातीय विकास की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिये कलाकारों और समूहों का चिन्हांकन करने को भी कहा। उन्होंने पारम्परिक जनजातीय उपकरणों एवं वस्त्रों के निर्माण के लिये प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला आयोजित कर बाजार में संभावनाओं की तलाश करने को भी कहा। उन्होंने जनजातीय आवासीय शैलियों विषय पर एक राज्य स्तरीय संगोष्ठी करने की भी अनुमति दी। |
Tuesday, June 26, 2018
रायपुर के जनजातीय संग्रहालय में आंतरिक साज-सज्जा करवायेगा टीआरआई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment