प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान
अनूपपुर 26 जून 2018/ राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की निजी व सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आम नागरिको ने जनसुनवाई का महत्व पहचाना है। जन-सुनवाई के माध्यम से अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किया जाता है। जन-सुनवाई में कई फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन की अवधारणा पर अनूपपुर में अमल किया जा रहा है। प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सलोनी सिडाना ने जिलेभर से आये आवेदकांे की समस्याओं का त्वरित निदान किया। जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में अनूपपुर बस्ती निवासी शम्भू पाल पिता कुन्नू पाल ने कलेक्टर रेट मासिक वेतन न मिलने के संबंध में की शिकायत, मझगवां जन.पंचा जैतहरी निवासी भरोसा पिता श्री बुद्धू यादव ने पुस्तैनी निवासी मकान बाड़ी कब्जा एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में आवेदन, ग्राम पंचायत क्योंटार नया टोला तहसील जैतहरी निवासी राम चरण राठौर पिता विशाल राठौर ने कपिल धारा उपयोजना हितैसी का मजदूरी एवं राॅ-मटेरियल की राशि भुगतान करवाये जाने के संबंध में आवेदन, कोतमा वार्ड क्र 4 निवासी सुखीराम चैधरी पिता धीरसाय ने मकान की छप्पर को तोड़कर छतिग्रस्त कर कब्जा करने के नियत से तोड़ फोड़ करने पर शिकायत, ग्राम मेंडियारास तह0 अनूपपुर के निवासी श्याम नारायण पटेल पिता संदुरलाल पटेल ने गैर तरीके से किया गया म0प्र0 शासन एवं वंटन खारिज कर पट्टा दिलाने के संबंध में शिकायत, ग्राम वेंकटनगर कपरिया खोडरी अनूपपुर के ग्रामवासी ने ग्राम वेंकटनगर से लगी म0प्र0-छ0ग0 की सीमा सरहद की भूमि पर बने निस्तारी रास्ता को ग्राम वेंकटनगर निवासी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी पिता शंभू प्रसाद तिवारी व पवन कुमार सिंह पिता जगत बहादुर द्वारा टेªक्टर से जोताई करके हम ग्रामवासियों का निस्तार किए जाने पर कार्यवाही एवं निस्तार वा रास्ता खोले जाने संबंध में आवेदन दिया। प्रभारी कलेक्टर डाॅ. सिडाना ने जनसुनवाई में उपस्थित संबधित अधिकारियों को आवश्यक निदान करने के निर्देश दियें साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी मैदानी अमलों को निर्देशित किया।

No comments:
Post a Comment