| ईवीएम और वीवी पैट की जाँच के लिए कलेक्टरों की 27 जून को ट्रेनिंग |
| उप जिला निर्वाचन अधिकारी और ईवीएम बनाने वाली कम्पनी के इंजीनियर भाग लेगें |
| अनुपपुर | 26-जून-2018 |
मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी 27 जून को भोपाल में सभी 51 जिलों के कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के लिए एक दिवसीय वर्कशाप होगी। ट्रेनिंग-वर्कशाप में ईवीएम बनाने वाली कम्पनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) बेंगलुरु के जिलों में तैनात ईवीएम कॉर्डिनेटर/सुपरवाईजर भी भाग लेंगे। वर्कशाप का उदघाटन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह सुबह 11 बजे करेगीं। कार्यशाला में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवी पैट (वोटर वेरिफायबल ऑडिट ट्रेल) की फर्स्ट लेबल चेकिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने कार्यशाला में भाग लेने के लिए समस्त जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये है। कार्यशाला आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी स्वर्ण जयंती सभागार में होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.एल.सी. (फर्स्ट लेबल चेकिंग) के इंचार्ज के रूप में उपस्थित रहेगें। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के कुछ इंजीनियर भी इसमें भाग लेगें। वर्कशाप में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तीन रिसोर्स पर्सन सर्वश्री विपिन कटारा (ईवीएम) एवं नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर सर्वश्री अतीक अहमद और एन.डी. परमार भी भाग लेगें। रिसोर्स पर्सन अधिकारियों को एफ.एल.सी. (फर्स्ट लेवल चेंकिग) की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देगें। चुनाव में नई वर्जन ड3 की ईवीएम और वीवी पैट का इस्तेमाल होने जा रहा है। बेल कम्पनी द्वारा जिलों में एफ.एल.सी. कॉर्डिनेटर/सुपरवाईजर की नियुक्ति की गई है। |
Tuesday, June 26, 2018
ईवीएम और वीवी पैट की जाँच के लिए कलेक्टरों की 27 जून को ट्रेनिंग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment