| हज यात्रियों को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग |
| राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने दी विभागीय योजनाओं की जानकारी |
| अनुपपुर | 26-जून-2018 |
हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षिकों के विशेष प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने प्रशिक्षकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को बेहतर प्रशिक्षण दें, जिससे उन्हें हज यात्रा के दौरान कोई कठिनाई नहीं हो।
श्रीमती यादव ने बताया कि हज-2018 के लिये 4758 यात्रियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण में हज कमेटी के अध्यक्षों को भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षिकों को विशेष प्रशिक्षण गाइड तथा अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। हज यात्रियों को 26 जून से 25 जुलाई के बीच प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्ष सउदी अरब में प्रदेश के हज यात्रियों की सहायता के लिये 23 खादिमुल हुज्जाजों को भेजा जा रहा है। हर 200 हज यात्रियों के बीच में एक खादिमुल हुज्जाज की व्यवस्था की गई है। सचिव एवं कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी श्री दाऊद अहमद खान ने जानकारी दी है कि मुम्बई इम्बार्केशन पॉइंट से 29 से 31 जुलाई तथा एक से 12 अगस्त तक और भोपाल इम्बार्केशन पॉइंट से 6 एवं 7 अगस्त को विभिन्न फ्लाइटों से हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर अन्य अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। |
Tuesday, June 26, 2018
हज यात्रियों को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment