| एक्स-रे मशीनों का ए.ई.आर.बी. में पंजीयन अनिवार्य |
| अनुपपुर | 26-जून-2018 |
एक्स-रे संस्थाओं द्वारा ए.ई.आर.बी. में पंजीयन और लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस एक्स-रे कार्य करना परमाणु ऊर्जा (विकिरण सुरक्षा) नियम-2004 के तहत दण्डनीय होगा।
संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ ने बताया है कि देश में अपंजीकृत नैदानिक एक्स-रे उपकरण, परमाणु ऊर्जा (विकिरण सुरक्षा) नियम- 2004 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। देश में अपंजीकृत नैदानिक एक्सरे उपकरण, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा सील किए जा रहे है। सभी एक्सरे/इमेजिंग उपकरणों के संचालक/ मालिक अगले 15 दिवस में उपकरणों का पंजीयन ए.ई.आर.बी. पोर्टल से अनिवार्य रूप से करायें एवं इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दें। समयावधि में पंजीयन न कराने की स्थिति में संबंधित क्लीनिक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। ए.ई.आर.बी. द्वारा प्रारंभ किए गए E-Licensing System (e-LORA) से शासकीय/अशासकीय नैदानिक एक्सरे संस्थाऐं वर्तमान में नि:शुल्क ऑनलाईन पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राप्त कर सकते हैं। |
Tuesday, June 26, 2018
एक्स-रे मशीनों का ए.ई.आर.बी. में पंजीयन अनिवार्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment