Tuesday, June 26, 2018

1376 उपभोक्ताओं ने सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम के लाभ हेतु कराया नमांकन

1376 उपभोक्ताओं ने सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम के लाभ हेतु कराया नमांकन
अनुपपुर 26 जून 2018/

 कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. क. लि. श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018 योजनाओं के लिए पात्र उपभोक्ताओ को चिन्हित करने के लिए अनुपपुर जिले के ग्रामपंचायत केल्होरी, बरगवां,हर्रि, बर्री, मोहरी,अमगंवा, महुदा, क्योतार, धुरवासिन, पडोर सहित कुल 20 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में 1376 उपभोक्ताओं का नामांकन किया गया। शिविर में विधायक अनुपपुर श्री रामलाल रौतेल, कार्यपालन अभियंता प्रमोद गेडाम,सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें