| सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन की संख्या 16 लाख के ऊपर पहुँची |
| 14 जिलों में हुआ सौ फीसदी विद्युतीकरण |
| अनुपपुर | 12-जून-2018 |
मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब-तक बिजली कनेक्शन की संख्या 16 लाख के ऊपर पहुँच चुकी है। योजना में 16 लाख 5 हजार 838 घरों को बिजली कनेक्शन देकर रौशन किया जा चुका है। योजना में शेष बचे घरों को अक्टूबर माह तक विद्युतीकृत करने का लक्ष्य है। केन्द्र और राज्य सरकार की प्रभावी पहल पर ऐसे सभी घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिनमें वर्षों से बिजली कनेक्शन नहीं थे। इसके लिए क्रियान्वित की जा रही सौभाग्य योजना बेहतर साबित हो रही है। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तीव्र गति से समुचित प्रयास कर ऐसे सभी अंधेरे में डूबे घरों को बिजली कनेक्शन सहजता और सरलता से उपलब्ध कराकर उन्हें रौशन किया जा रहा है।
राज्य के 14 जिलों इंदौर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, देवास, खण्डवा, उज्जैन, अशोकनगर, हरदा, रतलाम, शाजापुर, भोपाल, सीहोर एवं धार में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा कर घरों को रौशन कर दिया गया है। सौभाग्य योजना में अन्य 5 जिले अगले कुछ दिनों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले हैं। इनमें होशंगाबाद 98 प्रतिशत, झाबुआ 97 प्रतिशत, ग्वालियर 96 प्रतिशत, दतिया 94 प्रतिशत एवं अलीराजपुर 94 प्रतिशत लक्ष्य के साथ आगे हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को क्षेत्र के 20 जिलों के कनेक्शन विहीन घरों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। कंपनी ने अब तक 5 लाख 63 हजार 378 घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के बिजली कनेक्शन विहीन घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 6 लाख 56 हजार 142 घरों को रोशन किया है। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली कनेक्शन विहीन घरों को बिजली सुविधा मुहैया करवाने के लक्ष्य के विरूद्ध 3 लाख 86 हजार 318 घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। |
Tuesday, June 12, 2018
सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन की संख्या 16 लाख के ऊपर पहुँची
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment