आमाडांड खुली खदान परियोजना से प्रभावित भू स्वामियों को डिसेंडिंग/ क्लबिंग आधार पर दी जाएगी नौकरी
सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई गयी ड्यूटी
अनूपपुर 12 जून 2018/ कोतमा तहसील क्षेत्रांतर्गत आमडांड खुली खदान परियोजना से ग्राम निमहा/आमाडांड/कुहका के प्रभावित भू स्वामियों को 6 जून को आयोजित बैठक मे चर्चा उपरांत डिसेंडिंग/क्लबिंग आधार पर नौकरी दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु अवार्ड वर्ष 2004-05 से पिछले 20 वर्षो के रिकार्ड की जांच, ग्राम निमहा के भू स्वामियों का सेजरा प्रमाण पत्र तैयार किया जाना एवं एससी/एसटी/ओबीसी एवं सामान्य का चिंहांकन कर सूची बद्ध किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा उक्त कार्य को संपादित करने हेतु निर्देश जारी कर दिये गए हैं। नायब तहसीलदार श्री भूपेंद्र मसराम, श्री मनीष शुक्ला, सशक्त नायब तहसीलदार श्री ज्वाला प्रसाद साकेत, श्री मुन्नीलाल पांडे, राजस्व निरीक्षक श्री मनोज सिंह, श्री मनोज प्रधान एवं पटवारी श्री डमरू प्रसाद पटेल, श्री आशीष कुमार सोनी ,श्री राजेंद्र प्रसाद डुबे, श्री संजय मिश्रा को उक्त कार्यवाही को एक सप्ताह के अंदर संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है।
No comments:
Post a Comment