Tuesday, June 12, 2018

पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 23 जून को

पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 23 जून को 
 
अनुपपुर | 12-जून-2018
 
   
   कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 23 जून 2018 को प्रातः 10:00 बजे सयुक्त कलेक्ट्रेट भवन अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 101 एवं 94 में निर्धारित की गई है। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित संपूर्ण दस्तावेजों की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
   इन दस्तावेजों में स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्त जनों हेतु निःशक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल है। (शपथ पत्र का प्रारूप Landreccords.mp.gov.in)  पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें