| अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा योगाभ्यास घर के आसपास कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 12-जून-2018 |
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आयुष विभाग द्वारा प्रदेश में योग दिवस मनाया जा रहा है। जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये योगाभ्यास घर के पास कार्यक्रम होगा। इसमें योग प्रशिक्षित लोगों द्वारा आम लोगों को योगाभ्यास करवाया जाएगा।
स्वयं सेवी योग प्रशिक्षक आमंत्रित
आयुष विभाग ने योग प्रशिक्षित नागरिकों को योग स्वयं सेवकों के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित किया है। स्वयं सेवकों को कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा। इच्छुक स्वयं सेवक तथा संस्थाएं अपने जिले के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी,जिला आयुष अधिकारी, प्रधानाचार्य आयुष (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी) महाविद्यालय, नेहरू युवा केन्द्र, पतंजलि योग समिति मध्यप्रदेश से संपर्क कर सकते हैं।स्वयं सेवकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद वे 21 जून को प्रात: 7 से 8 बजे तक होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में सहयोग कर जन-सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। आयोजन के लिये बैनर एवं अन्य सामग्री निशुल्क दी जायेगी।
18 जून को देनी होगी सहमति
योग प्रशिक्षित व्यक्ति 18 जून को भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित संचालनालय आयुष, भू-तल घ विंग में शाम 5:30 बजे तक अपनी सहमति दे सकेंगे। उन्हें सहमति के साथ कार्यक्रम स्थल, प्रशिक्षक का नाम, पता और मोबाईल नम्बर की जानकारी भी देनी होगी। इच्छुक स्वयं सेवक नोडल अधिकारी डॉ. पी.सी. शर्मा और उप-संचालक डॉ. राजीव मिश्रा से दूरभाष क्रमांक क्रमश: 0755-2571643 और 2763044 पर संपर्क कर सकते हैं। |
Tuesday, June 12, 2018
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा योगाभ्यास घर के आसपास कार्यक्रम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment