| असंगठित श्रमिकों को जनकल्याण योजना का मिलेगा लाभ |
| जिलों एवं विकासखण्डों में होगे विशेष कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 12-जून-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि 13 जून को समस्त प्रदेश मे असंगठित श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) से लाभान्वित किया जायेगा। इस हेतु आपने समस्त संबन्धित विभागो महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, श्रम, शिक्षा, विद्युत एवं नगरीय निकायो आदि को आवेदन प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति हेतु निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि असंगठित श्रमिकों के संरक्षण एवं विकास हेतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रवर्तित जनकल्याण योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री मजदूर कल्याण प्रसूतिसहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों को गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में 4 प्रसव पूर्व जॉच कराने पर रूपये 4000 तथा प्रसव होने के बाद रूपये 12000 की सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री मजदूर कल्याण अन्त्येष्टि सहायता योजना के अन्तर्गत असंगठित श्रमिकों की मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि हेतु ग्राम पंचायत द्वारा रूपये 5000 नगद प्रदान किये जायेगें। मुख्यमंत्री मजदूर कल्याण अनुग्रह राशि भुगतान योजना के अन्तर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये, दुर्घटना में स्थायी अपंगता होने पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अंपगता होने पर 1 लाख की सहायता राशि दी जायेगी। असंगठित श्रमिकों के बच्चों को पहली कक्षा से लेकर पी.एच.डी. तक शैक्षणिक शुल्क में छूट रहेगी। असंगठित श्रमिकों के बच्चों को व्यवसायी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तथा प्रतियोगि परीक्षा के लिये निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी। पंजीकृत असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिये निःशुल्क इलाज की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक वर्ष 1 लाख असंगठित श्रमिकों को स्व-रोजगार के लिये ऋण लेने पर सब्सिडी दी जोयेगी। पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की आय में वृद्धि हेतु ट्रेनिंग दी जायेगी। श्रमिकों कोई-रिक्शा एवं ई-लोडर हेतु अनुदान दिया जायेगा। पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को 200 रूपये मासिक फ्लेटरेट पर विद्युत कनेक्शन दिये जायेगे। |
Tuesday, June 12, 2018
असंगठित श्रमिकों को जनकल्याण योजना का मिलेगा लाभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर श्री रमेश कोल को स्पष्टीकरण देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश अनुपपुर | 15-मार्च-2018 ...
-
सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ आयुक्त संस्थागत वित्त...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...
No comments:
Post a Comment