| बैक्टिरिया और फंगस से बनी किफायती खाद से पौधे बनेंगे स्मार्ट और इंटेलिजेन्ट |
| अनुपपुर | 12-जून-2018 |
देश में पहली बार मध्यप्रदेश वन विभाग ने वैज्ञानिकों की सहायता से बैक्टिरिया और फंगस से किफायती और अति-गुणवत्तापूर्ण खाद बनाने में सफलता हासिल की है। यह पौधों को स्वस्थ्य, स्मार्ट और बुद्धिमान बनायेगी। खाद की सहायता से पौधे सूक्ष्म पोषण खुद ही मिट्टी से ग्रहण कर लेंगे। फंगस और सात तरह के बैक्टिरिया से विकसित खाद की लागत मात्र 2-3 पैसा आयेगी।
सूक्ष्म तत्वों को अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग करेंगे पौधे
बैक्टिरिया स्पन्ज के समान नमी सोखेगा और फंगस दूसरे पौधों तथा खरपतवार के आक्रमण से बचायेगा। फास्फोरस भी घुलनशील रूप में पौधों को मिल सकेगा। यह प्राकृतिक खाद पौधों को सभी तरह के खतरों से बचाते हुए सभी को स्वस्थ्य,निरोगी और शीघ्र वृद्धि करने में बहुत मददगार होगी। यह खाद पौधों को बीमारियों और संक्रमण से बचाने के साथ-साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनाएगी।
मात्र 45 दिन में तैयार होती है खाद
अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक अनुसंधान विस्तार एवं लोकवानिकी श्री पी.सी. दुबे ने बताया कि वन विभाग ने इंदौर के अनुसंधान विस्तार में सोयाबीन रिसर्च सेन्टर के वैज्ञानिक डॉक्टर बी.पी. बुन्देला और डॉ. सतीश अग्रवाल की मदद से बायोडिग्रेबल और बायोडाइजेस्टर खाद तैयार की है। खाद तैयार करने में मात्र एक से दो ग्राम फंगस एवं बैक्टिरिया की जरूरत होती है। यह एक डेढ़ किलो भूसे में मिलाकर तैयार किया जाता है। वेल्यू एडिशन के लिये इसे वर्मी कम्पोस्ट में मिला दिया जाता है। यह खाद मात्र 45 दिनों में तैयार हो जाती है।
किसानों को भी मिलेगा प्रशिक्षण
अपर मुख्य सचिव ने किसानों को इस खाद का फायदा देने के निर्देश दिये हैं। पायलेट के रूप में इंदौर और इंदौर के आस-पास के जिलों की ग्राम पंचायतों के करीब 50 प्रतिनिधियों को खाद बनाने का प्रशिक्षण देने की योजना है। |
Tuesday, June 12, 2018
बैक्टिरिया और फंगस से बनी किफायती खाद से पौधे बनेंगे स्मार्ट और इंटेलिजेन्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment