पुष्पराजगढ़ मे आयोजित खंड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन मे 2323 आवेदको का किया गया पंजीयन
अनूपपुर 12 जून 2018/ युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार अधिक से अधिक संख्या मे नियोजित करने के उद्देश्य से आज 12 जून को स्वसहायता भवन पुष्पराजगढ़ मे स्वरोजगार सम्मेलन एवं कैरियर काउन्सेलिंग मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे युवाओं को 19 जून को आईटीआई अनूपपुर मे होने वाले रोजगार मेले मे आ रही कंपनियो के माध्यम से प्राप्त होने वाली नौकरियों के प्रकारो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही विभिन्न स्व्रोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले अनुदान के बारे मे बताया गया। रोजगार कार्यालय से आए हुए श्री आलोक उपाध्याय एवं श्रीमती स्मिता उपाध्याय द्वारा 380 युवाओं को रोजगार मेले के संबंध मे परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ज़िला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के द्वारा 150 युवाओं का पंजीयन, पंचायतों द्वारा 92 आवेदन, आजीविका मिशन द्वारा 631आवेदन , शिक्षा विभाग द्वारा 450 एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 620 कुल 2323 आवेदको को रोजगार सम्मेलन से लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीयन किया गया। कार्यक्रम मे सहायक प्रबन्धक उद्योग श्री बी एल कुशवाह एवं एमबीएफ़सी प्रोजेक्ट से श्री प्रशांत वर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन मे 1131 युवक एवं युवतियाँ उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment