Saturday, May 5, 2018

पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी को भोपाल मे किया गया सम्मानित

पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी को भोपाल मे किया गया सम्मानित




अनूपपुर 5 मई 2018/ ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत,  आजीविका दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम  में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत गठित पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला को आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री  एल एम बेलवाल के द्वारा पुरुषकृत किया गया। पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी अंतर्गत कुल 45 ग्रामों मे 38 ग्राम संगठन एंव 488 स्व सहायता समूह शामिल हैं तथा संकुल स्तरीय संगठन की कुल निधि 1करोड़ 46 लाख रू है , तथा वार्षिक टर्न ओवर 3 से 4 करोड़ रू है। अभी तक यह संकुल स्तरीय संगठन कुल 14 लाख 50 हजार रू शुद्ध लाभ अर्जित कर चुका है तथा पवित्र संकुल संगठन द्वारा बेनीबारी में ही सामुदायिक प्रषिक्षण केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमे गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 56 प्रषिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है जिसमें 1420 प्रतिभागी प्रषिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, प्रषिक्षण केंद्र कोे कुल 24 लाख रू का लाभ प्राप्त हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें