| इस वर्ष नगरीय क्षेत्रों में बनाई जाएंगी 5 लाख आवासीय इकाइयां - मंत्री श्रीमती माया सिंह |
| आवास गारंटी अधिनियम लागू करने वाला अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश |
| अनुपपुर | 05-मई-2018 |
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि "हाउसिंग फार ऑल" की अवधारणा को साकार रूप देने के लिये मध्यप्रदेश "आवास गारंटी अधिनियम-2017" लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्य बन गया है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 5 लाख आवासीय इकाइयाँ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में अब तक 75 हजार हितग्राहियों को आवासों का आधिपत्य सौंपा जा चुका है।
मंत्री श्रीमती सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 तक नगरीय क्षेत्रों में 10 लाख आवास तैयार कर लिए जायेंगे। प्रत्येक नगरीय निकाय के लिये लक्ष्य और समयबद्ध कार्यक्रम निश्चित कर दिया गया है। प्रदेश के 378 नगरीय निकायों में 4 लाख 45 हजार 721 ई.डब्ल्यू.एस., 47 हजार 91 एल.आई.जी. तथा 18 हजार 418 एम.आई.जी. आवास स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 2 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्ण निर्मित 75 हजार आवास हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं। श्रीमती माया सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये राज्य सरकार द्वारा निरूशुल्क भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है। दिसम्बर-2014 तक शहरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर निवास कर रहे शहरी गरीबों को अभियान चलाकर आवासीय पट्टा दिया जा रहा है। इसी क्रम को और आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप के तहत आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के हितग्राही को मात्र 2 लाख रुपये अंशदान पर 5 लाख रुपये से अधिक लागत के आवास उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों में स्व-निर्माण घटक योजना के तहत स्वयं की जमीन के मालिक और शासकीय भूमि के पट्टाधारक हितग्राहियों को ढाई लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश में 3 लाख 2 हजार 859 आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 25 हजार आवास पूर्ण हो चुके हैं। |
Saturday, May 5, 2018
इस वर्ष नगरीय क्षेत्रों में बनाई जाएंगी 5 लाख आवासीय इकाइयां - मंत्री श्रीमती माया सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment