ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत अनूपपुर के चारो विकासखंडों मे आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का हुआ आयोजन
अनूपपुर 5 मई 2018/ आजीविका एवं कौशल विकास दिवस अनूपपुर में सामुदायिक भवन बदरा में , जैतहरी मे स्वसहायता भवन अनूपपुर में, कोतमा मे स्वसहायता भवन में एवं पुष्पराजगढ में स्वसहायता भवन में 5 मई को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी स्व-सहायता समूह के 30 बिन्दु एवं 12 सूत्रों का वाचन, कार्यक्रम अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन, रोजगार मेला की विस्तृत जानकारी, मिषन अंतर्गत रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम के लाभांवितो की सफलता की कहानियों के बारे मे उपस्थित जनो को बताया गया।समूह की दीदियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम में शासन के अन्य विभागोेें द्वारा संचालित की जा रही हितग्राही मूलक योजनाओेें की जानकारी प्रदान कर आवेदन भी प्राप्त किये गए। कार्यक्रम में जिला व्यापार उद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आदिवासी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी, आरसेटी, सबल, आई.एल एण्ड एफ,एस द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सफलता की कहानियों के स्टाल लगाकर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी।
No comments:
Post a Comment