| भाप्रसे के 23 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना |
| अनुपपुर | 05-मई-2018 |
राज्य ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। आदेशानुसार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त उच्च शिक्षा तथा परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन श्री नीरज मंडलोई को प्रमुख सचिव खनिज साधन तथा प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व सौंपा गया है।
कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री गुलशन बामरा को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम आयुक्त इंदौर श्री शोभित जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव खनिज साधन तथा प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनन्द संस्थान (अतिरिक्त प्रभार) श्री मनोहरलाल दुबे को कमिश्नर सागर संभाग, कमिश्नर सागर संभाग श्री अशोक अवस्थी को कमिश्नर जबलपुर संभाग और सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. अशोक कुमार भार्गव को आयुक्त महिला-बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर श्री राजेश बहुगुणा को श्रम आयुक्त इंदौर, अपर कलेक्टर सिंगरौली श्री शिवपाल को उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर डॉ. पंकज जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी श्री बक्की कार्तिकेयन को परियोजना संचालक आईसीडीएस महिला-बाल विकास एवं परियोजना संचालक तेजस्विनी परियोजना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा श्री दीपक आर्य को अपर कलेक्टर उज्जैन बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद जिला खरगौन श्री अवि प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लवकुश नगर जिला छरतरपुर श्री आशीष वशिष्ठ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ सुश्री तन्वी हुड्डा को अपर कलेक्टर जिला सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन जिला सतना श्री रिशव गुप्ता को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जतारा जिला टीकमगढ़ श्री आदित्य सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर के पद पर पदस्थ किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करेरा जिला शिवपुरी श्री अंकित अस्थाना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागली जिला देवास सुश्री नेहा मीना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हुजूर जिला रीवा श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर जिला बड़वानी सुश्री ऋजु बाफना को अपर कलेक्टर जिला सिंगरौली और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नागौद जिला सतना श्रीमती भव्या मित्तल को अपर कलेक्टर जिला राजगढ़ बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया श्री क्षितिज सिंघल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनगर जिला छतरपुर श्रीमती सलोनी सिडाना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में श्री इकबाल सिंह बैंस विशेष कर्त्तवस्थ अधिकारी-सह-विकास आयुक्त एवं पदेन अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य तथा आनंद विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य आनंद संस्थान का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा गया है। श्री आकाश त्रिपाठी प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्यत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर को आयुक्त महिला-बाल विकास तथा आयुक्त विमानन (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया आदेश निरस्त किया गया है। श्री संजय कुमार शुक्ला प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट जबलपुर तथा पदेन प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया आदेश निरस्त किया गया है। श्री गुलशन बामरा द्वारा आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री विवेक अग्रवाल प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को केवल आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के कार्यभार से मुक्त किया गया है। डॉ. अशोक कुमार भार्गव द्वारा आयुक्त महिला एवं बाल विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर क्रमशरू श्री संदीप यादव अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन सचिव विधि एवं विधायी कार्य (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) तथा आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा तथा पदेन मिशन संचालक अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन एवं आयुक्त विमानन केवल आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा तथा पदेन मिशन संचालक अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन तथा आयुक्त विमानन के अतिरिक्त कार्यभार से तथा श्रीमती जयश्री कियावत आयुक्त लोक शिक्षण तथा आयुक्त महिला सशक्तिकरण केवल आयुक्त महिला सशक्तिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। श्री जगदीश चन्द जटिया अपर संचालक उच्च शिक्षा को अपने वर्तमान कर्तव्ययों के साथ आयुक्त उच्च शिक्षा तथा परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। श्री हरजिन्दर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल को संयुक्त संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया आदेश निरस्त किया गया है। |
Saturday, May 5, 2018
भाप्रसे के 23 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह प...

No comments:
Post a Comment