| उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन शुरू |
| अनुपपुर | 31-मई-2018 |
उच्च शिक्षा विभाग के तहत संचालित शासकीय और मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ई-प्रवेश पोर्टल www.epravesh.nic.in से शुरू हो गई है। पोर्टल से इस वर्ष राज्य शासन के दो विश्वविद्यालय डॉ. बी.आर. अम्बेड़कर विश्वविद्यालय, महू और महर्षि पाणिनी संस्कृत और वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन को भी जोड़ा गया है।
ऑनलाइन प्रवेश के प्रथम चरण में स्नातक कक्षाओं के लिये पंजीयन 30 मई से शुरू हो गया है। स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिये पंजीयन एक जून से शुरू होगा। प्रवेश के लिये विद्यार्थी अपना पंजीयन किसी भी शासकीय महाविद्यालय की हेल्प डेस्क में जाकर करवा सकते हैं। सभी वर्गों की छात्राओं के लिये प्रथम चरण में नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण के बाद अन्येत्तर चरण में पंजीयन करवाने वाली छात्रा को निर्धारित शुल्क देना होगा। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में आयु सीमा समाप्त की गई है। पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों के ही प्रवेश पर नियमानुसार विचार किया जायेगा। प्रत्येक पंजीकृत आवेदक को आवंटन प्राप्त होने पर आगामी चरण के लिये विकल्प देना अनिवार्य होगा। आवेदक को सत्यापन और प्रवेश शुल्क भुगतान के लिये लिंक इनीशिएट करने की कार्यवाही करनी होंगी। "मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना" में पात्र आवेदकों को मात्र एक रुपये में टोकन शुल्क भुगतान कर प्रवेश सुनिश्चित होगा। इसी प्रकार असंगठित मजदूर के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश प्रक्रिया में कुल 4 चरण होंगे। अंतिम चरण सीएलसी राउण्ड होगा। स्नातक में पंजीयन का द्वितीय चरण 22 जून, तृतीय चरण 7 जुलाई और कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी राउण्ड) 26 जुलाई से होगी। स्नातकोत्तर में पंजीयन का द्वितीय चरण 27 जून, तृत्तीय चरण 11 जुलाई और सीएलसी चरण 31 जुलाई से होगा। स्नातक की 10 अगस्त और स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त को समाप्त होगी। प्रवेश नियम और मार्गदर्शी सिद्धांत 8 मई को विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित किये गये हैं। |
Thursday, May 31, 2018
उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन शुरू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment