| दस्तक अभियान का प्रथम चरण 14 जून से 31 जुलाई तक |
| बच्चों में कुपोषण, डायरिया, निमोनिया रोकने हेतु ए.एन.एम./एल.एच.व्ही. प्रशिक्षण सम्पन्न |
| अनुपपुर | 31-मई-2018 |
जिले में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा 14 जून से 31 जुलाई 2018 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दस्तक अभियान की सफलता हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की 250 एएनएम/एलएचव्ही का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत की जानेवाली गतिविधियों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी, जिला आई.ई.सी. सलाहकार मो.साजिद खान एवं जिला समन्वयक यूनीसेफ श्री याघवेन्द्र द्वारा जानकारी प्रदान की जा रही है। दस्तक अभियान के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं एएनएम संयुक्त रूप से घर-घर जा कर 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों की पहचान एवं उपचार का कार्य करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिये। महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वित कार्ययोजना तैयार कर कुपोषण बच्चों का चिन्हाकन कर उनके उचित इलाज की व्यवस्था करेगा, साथ ही मॉ कार्यक्रम के अंतर्गत स्तनपान के चार संदेशों की भी जानकारी प्रदान की जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चौधरी ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत 05 वर्ष से कम उम्र के गम्भीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन, 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों में गम्भीर एनीमिया की पहचान कर उनका प्रबंधन, 02 माह से 05 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण पिलाई जायेगी। 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त रोग के नियंत्रण के लिए ओ.आर.एस. की उपयोगिता के लिए सामुदायिक जागरूकता बढाने के लिए आशा एवं ऑगनबाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट कर ओ.आर.एस पहुचाना और उनके बनाने की विधि को प्रदर्शन करना। माता पिता एवं परिजनों को शिशु एवं बाल आहार संबंधी समझाइस देना। एस.एन.सी.यू. एवं एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों को छुटटी के पश्चात उनका फालोअप करना। बच्चों में दिखाई देने वाले जन्मजात गतिविधियों की पहचान करना। दस्तक अभियान की सफलता हेतु आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान ने व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु स्थानीय टीबी चैनल पर स्क्रॉल का प्रदर्शन, हॉट बाजारों में माईकिंग, ग्राम स्तर पर दीवार लेखन एवं पंचायत विभाग के सहयोग से ग्राम में रैली एवं डुग-डुगी के माध्यम से जनजागरूकता किया जावेगा। |
Thursday, May 31, 2018
दस्तक अभियान का प्रथम चरण 14 जून से 31 जुलाई तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment