| चना, मसूर, सरसों उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करें |
| प्रमुख सचिव ने कलेक्टरों को दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 31-मई-2018 |
प्रदेश में किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए उपार्जन कार्य में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने जिला कलेक्टर्स को दिये है।
प्रमुख सचिव ने कलेक्टर्स को लिखे पत्र में कहा है कि 31 मई से 2 जून 2018 तक आगामी तीन दिनों में संबंधित जिले में चना, मसूर, सरसों का उपार्जन जिन मण्डियों में किया जा रहा है वहाँ के लाईसेंसधारी मण्डियों के व्यापारियों के चना, मसूर और सरसों के स्टॉक के सत्यापन के लिये गोदामों की विधिवत जाँच सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश की प्रत्येक मंडी में राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता के संयुक्त दल को प्राईस सपोर्ट स्कीम अनुरूप चना, मसूर और सरसों के उपार्जन की कार्रवाई सुचारू रूप से सपन्न करने के लिये टीम गठित करने के निर्देश पूर्व में ही दिये जा चुके हैं। डॉ. राजौरा ने सागर, विदिशा रायसेन, देवास, दमोह, राजगढ़, उज्जैन, गुना, हरदा, सीहोर, अशोकनगर और शाजापुर जिले के कलेक्टर्स को जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की हिदायत दी है। |
Thursday, May 31, 2018
चना, मसूर, सरसों उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment