| प्रतिभाशाली छात्रों को लेपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम 9 जून को |
| कार्यक्रम में 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित की जायेगी राशि |
| अनुपपुर | 31-मई-2018 |
स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना में लेपटॉप राशि वितरण का कार्यक्रम भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 9 जून को होगा। कार्यक्रम में 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लेपटॉप खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपये एवं सम्मान पत्र दिया जायेगा। पूर्व में यह कार्यक्रम 28 मई को होने वाला था।
प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2018 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 85 प्रतिशत अंक आने पर और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर लेपटॉप खरीदने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 25 हजार रुपये की राशि दी जाती है। आयुक्त लोक शिक्षण, श्रीमती जयश्री कियावत ने भोपाल पहुँचने वाले विद्यार्थियो की आवास एवं परिवहन व्यवस्था के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। |
Thursday, May 31, 2018
प्रतिभाशाली छात्रों को लेपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम 9 जून को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment