अपनी शक्तियों को पहचाने
मनुष्य मे है असीम क्षमता किसी भी समस्या का कर सकते है सामना - श्री सतीश आनंद तिवारी
लक्ष्य कठिन हो सकता है पर असंभव नहीं
अनूपपुर 31 मई 2018/ आदिम जाति कल्याण विभाग के मण्डल संयोजक एवं आनंद विभाग के नोडल अधिकारी श्री सतीश कुमार तिवारी ने आज ज़िले मे स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन हेतु समस्त अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। आपने एक छोटे से क्रियाकलाप के माध्यम से समझाया मनुष्य को खुद ही अपनी क्षमता का भान नहीं होता। आपने ज़िले को खुले मे शौच से मुक्त बनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित कार्यशाला के समस्त सदस्यो से 30 सेकंड मे कुल कितनी बार ताली बाजा सकते हैं पूछा किसी ने 10 बोला किसी ने 20 किसी ने 30। इसके पश्चात आपने समस्त उपस्थितों से यह क्रियाकलाप करवाया एवं तालियों को गिनने के लिए कहा। क्रियाकलाप के पश्चात सभी के चेहरे मे प्रसन्नता थी। यह प्रसन्नता अपने स्वनिर्धारित लक्ष्य को लाघने के कारण सभी अधिकारियों के चेहरे मे थी। किसी ने 100 बार तो किसी ने 90 बार तालियाँ बजाई। इसके पश्चात आपने समस्त अधिकारियों को समझाया हम खुद ही अपनी क्षमताओ को नहीं पहचानते एवं लक्ष्य प्राप्ति मे घबराते हैं। अपनी शक्तियों को पहचान कर सही तरीके से प्रयास करने पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। अतएव आत्मविश्वास रखे एवं ज़िले को खुले मे शौच मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करे।

No comments:
Post a Comment