| विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न |
| रैली निकाल कर किया जागरूक |
| अनुपपुर | 31-मई-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मो. साजिद खान जिला आई.ई.सी. सलाहकार द्वारा अपने संस्मरणों के माध्यम से बताया गया कि तम्बाखू का सेवन मानव जीवन के लिये नुकसानदेय हैं। समाज में ऐसे व्यक्तियों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता हैं। जन जागरूकता के माध्यम से तम्बाखू से होने वाले नुकसानों को बता कर नवयुवक पीढ़ी को इसके सेवन से रोकना होगा। कुष्ठ सलाहकार डॉ. शिवेन्द्र द्विवेदी ने बताया की तम्बाखू के सेवन से कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी होती हैं। बीड़ी, सिगरेट के सेवन से फेफडें नष्ट होते हैं। हम सबको मिलकर तम्बाखू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारें में लोगों को जागरूक बनाना चाहियें। तम्बाखू सेवन की लत, आदत घर से शुरू होती है घर का नादान बच्चा जब अपने वरिष्टजनों को नशा करते देखता है तो वह भी नकल करके नशा करना शुरू कर देता हैं। हमें इस भावी पीढ़ी को तम्बाखू के सेवन से बचाना है। लाइन्स क्लब के ब्रजेन्द्र सोनी ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुये कहा कि अशिक्षा, नासमझी, दूसरों की नकल आदि ऐसे कारण है जिससे युवा पीढ़ी तम्बाखू के सेवन के लिये प्रेरित होती हैं। हमे यह संकल्प करना है कि हम न तो व्यसन करेगें न समाज में किसी को करने देंगें तभी तम्बाखू निषेध दिवस की सार्थकता पूरी होगी। तम्बाखू के सेवन पर प्रतिबंध ही एक अच्छा विकल्प होगा जिससे हमारी भावी पीढ़ी इससे बच सकेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी ने अपने वक्तव्य में बताया की भारत वर्ष पूरे विश्व में सबसे ज्यादा तम्बाखू सेवन करने वाला देश हैं। यहां 30 प्रतिशत लोग इसका सेवन करते हैं। जो हमारे समाज एवं स्वास्थ्य विभाग के लिये चिंता का विषय हैं। तम्बाखू छोड़ने के लिये दृण इच्छा शक्ति का होना अति आवश्यक हैं। तम्बाखू का सेवन कैसंर के कई रूपों को जन्म देता हैं। जिसमें मुख का कैंसर, फेफडें व लीवर का कैंसर प्रमुख हैं। कार्यशाला के पूर्व ए.एन.एम.टी.सी. छात्राओं के सहयोग से विभाग द्वारा जनजागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। तम्बाकू छोडने के संबंध में शपथ दिलाई गई तथा कोटपा एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। |
Thursday, May 31, 2018
विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment