जन अभियान परिषद ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी एवं रैली निकालकर किया नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक
ज़िले को ओडीएफ़ बनाना भी था चर्चा का विषय
ज़िले को ओडीएफ़ बनाना भी था चर्चा का विषय
अनूपपुर 31 मई 2018/ आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद कोतमा द्वारा कटकोना ग्राम में नशामुक्ति एवम स्वक्षता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंच ,आशा कार्यकर्त्ता ,सी एम सी एल डी पी के छात्र /छात्राओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। विकासखंड समन्वयक के द्वारा नशे के विपरीत प्रभावों एवं नशे से होने वाले बीमारिओ के बारे में चर्चा की गई तथा वर्तमान में युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाव पर, सामाजिक परिवेश और नशा , गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ,नशा एक अभिशाप विषयों पर आपके एवं उपस्थित सदस्यो द्वारा विचार व्यक्त किए गए।
जो व्यक्ति नशा करता है उन्हें भी बचाना है साथ ही इस बात पर भी देना है कि उनके परिवार में ग्राम मे जो बच्चे है जो नशे की और जा सकते है उन्हें(आगे आने वाली पीढ़ी) भी नशे रूपी इस अभिशाप से बचाना है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कटकोना, बैहाटोला तथा बीएसडब्लू छात्रो के द्वारा किया गया। संगोश्ठी में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत "खुले में शौच में मुक्ति" के विषय को भी रखा गया। जिसमे महिलाओ के द्वारा इस विषय पर पूर्ण सहमति प्रदान की गई।

No comments:
Post a Comment