| जनसामान्य के लिए लू-से बचाव हेतु सामान्य जानकारी |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि जलवायु परिर्वतन एवं अन्य कारणों से प्रदेश में लू-गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अंतर्गत वर्तमान में अत्याधिक गर्मी में लू-ताप घात की संभावना बढ़ जाती है। यह जानलेवा भी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लू-से बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी देते हुए बताया, कि लू-लगने के असर को कम करने हेतु तथा इसके रोक थाम के लिए पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय लस्सी, नीबू पानी, आम का पना आदि का उपयोग अधिकाधिक मात्रा में सेवन करें। सूती तथा ढीले एवं आरामदाय कपड़े पहने, धूप में निकलते समय छाता अथवा टोपी या सर पर कपडा रखें।
इसी तरह बताया गया, कि लू-से बचाव के लिए खाली पेट नही रहें, तथा पानी अधिक पीऐं। गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने। भूखे पेट घर से बाहर ना निकले। भोजन के पश्चात पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही बाहर निकले। रंगीन चश्मे व छतरी का प्रयोग करें। पानी अधिक मात्रा में पीये एंव पेय पदार्थो का अधिकाधिक सेवन करें। जहां तक संभव हो ज्यादा समय तक धूप में न रहें। बहुत अधिक भीड, गर्म घुटन भरे कमरों में न जाएं। अत्याधिक श्रम वाले कार्य न करें। यदि कोई व्यक्ति लू- से प्रभावित होता है, तो उसे तुरंत छांयादार जगह पर लिटा दें एवं हवा करें। उसे ठण्डा पेय पदार्थ, कच्चा आम का पना, छाछ या प्याज का रस पिलाया जा सकता है। लू-लगने पर तत्काल निकट के स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाएं। |
Wednesday, April 25, 2018
जनसामान्य के लिए लू-से बचाव हेतु सामान्य जानकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment