| प्रशासन समरसता से मलरमट्टा ग्राम वासियों की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण "सफलता की कहानी" |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
मलरमट्टा ग्राम में वोरिंग मशीन पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण पेयजल समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था। ग्राम के लोगों ने आपनी इस समस्या को आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव तक पहुंचाई। उन्होने त्वरित कार्यवाही करते हुए अनूपपुर कलेक्टर श्री अजय शर्मा तथा कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां अनूपपुर श्री एच.एस.धुर्वे को मोबाईल से समस्या के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर अनूपपुर ने तत्परतापूर्वक ग्राम का भ्रमण किया, उनसे हैण्ड पम्प उत्खनन हेतु स्थल चयन पर चर्चा की तथा लो.स्वा.यां. विभाग को ट्रेक्टर के माध्यम से बोरिंग मशीन खीचकर स्थल तक ले जाने एवं बोरिंग कर हैण्ड पम्प स्थापित कराने के निर्देश दिये। विभागीय अधिकारियों ने भी हिम्मत दिखाई तथा एक सप्ताह के भीतर गांव चार बोरिंग कर हैण्ड पम्प प्रतिस्थापित कर दिया। हैण्ड पम्प से पयाप्त पानी मिलने लगा। मलरमट्टा ग्राम के आदिवासी परिवार काफी खुश है। उनका कहना है कि उन्होने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तत्परता के साथ समस्या का निदान हो जायेगा। अब हम सबको पीने के लिये शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। हम सबका प्रदेश सरकार एवं प्रशासन कि प्रति विश्वास बढ़ गया है। ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था हो जाने से हम सब प्रसन्न है। प्रदेश सरकार जिनके कारण इनता तत्परता से कार्य हुआ को धन्यवाद देते है। |
Wednesday, April 25, 2018
"सफलता की कहानी" प्रशासन समरसता से मलरमट्टा ग्राम वासियों की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment