| प्रधानमंत्री के आव्हान से समग्र विकास के लिए प्रेरित हुए पंचायत प्रतिनिधि |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018
|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत दिवस मंडला जिले के ऐतिहासिक स्थल रामनगर के नर्मदा तट पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2018 के अवसर पर पंचायतों को सशक्त बनाने के लिये बताये गये अभिनव उपायों से देश के विभिन्न राज्यों से आये पंचायत प्रतिनिधि बहुत प्रभावित हुए। इन सबका कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा जन-धन, वन-धन और गोबर-धन के माध्यम से ग्राम के विकास और उत्थान की अवधारणा प्रेरणादायक है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की शिक्षा, नवीन तकनीक, बेटियों का सम्मान और बेटों की राष्ट्र के लिए जिम्मेदारी के संकल्प की सोच से निश्चित ही गाँव और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
सिक्किम राज्य से आये पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री की ग्रामीण विकास योजना की सराहना की। झारखण्ड राज्य के रामगढ़ जिले से आई महिला प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि अब वह अपनी पंचायत में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगी और ग्राम पंचायत के एक भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगी। साथ ही बेरोजगारों के आर्थिक विकास, पौधारोपण और परिवार की सुरक्षा के लिये काम करेंगी। सिक्किम राज्य की ग्रामीण महिला ने मध्यप्रदेश सहित् देश की पंचायत राज व्यवस्था की सराहना की। महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले की ग्राम पंचायत घुड़सगाँवकर के सरपंच ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश से देश में सभी को प्रेरणा मिली है। यहाँ से हर व्यक्ति सकारात्मक संकल्प लेकर जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था के डिजिटलाईजेशन की सराहना की। अमरावती जिले की ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नरेन्द्र जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन से हमें नई प्रेरणा मिली है। मंडला जिले की ग्राम पंचायत मानिकपुर की श्रीमती शांति बाई ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश का हम अनुसरण और पालन करेंगे। ग्राम पंचायत घुघरीमाल के सरपंच श्री अन्तूलाल मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश जनता के हित में है और उनकी योजनाएँ सुखदायी है। समारोह में उपस्थित अनेक श्रोताओं और हितग्राहियों ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री के विचारों से प्रभावित होकर अपनी पंचायत, समाज तथा देश को सशक्त बनाने के विचार व्यक्त किये। |
Wednesday, April 25, 2018
प्रधानमंत्री के आव्हान से समग्र विकास के लिए प्रेरित हुए पंचायत प्रतिनिधि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment