| ग्राम पंचायत सचिवों के लिए चिकित्सा एवं प्रसूति अवकाश के संबंध में आदेश |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों को प्रसूति, पितृत्व तथा लघुकृत अवकाश की पात्रता के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा सभी सीईओ जिला पंचायत तथा सीईओ जनपद पंचायतों को आदेश दिए गए हैं। प्रसूति अवकाश के संबंध में जारी आदेश के तहत महिला ग्राम पंचायत सचिव को जिसके दो से कम जीवित बच्चे हों, उन्हें प्रसव होने की दिनांक से 180 दिन की अवधि तक का प्रसूति अवकाश मंजूर किया जा सकता है। ऐसी अवधि में यह वेतन के बराबर अवकाश वेतन की हकदार होगी, जो उसने अवकाश पर प्रस्थान के तुरंत पूर्व प्राप्त किया है।
पितृत्व अवकाश के संबंध में जारी आदेश के तहत पंचायत सेवा के ऐसे कर्मचारी जिसकी दो से कम जीवित संतान है, उसकी पत्नि की प्रसव अवस्था के दौरान अर्थात शिशु के जन्म तारीख से 15 दिन पूर्व तक या जन्म की तारीख से 6 माह तक 15 दिनों का पितृत्व अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। पितृत्व अवकाश परिवर्तित अवकाश के रूप में स्वीकृत किया जा सकता है, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अपेक्षा नहीं की जाएगी। पितृत्व अवकाश आकस्मिक अवकाश के अलावा किसी अन्य अवकाश के साथ जोड़ा जा सकता है। |
Wednesday, April 25, 2018
ग्राम पंचायत सचिवों के लिए चिकित्सा एवं प्रसूति अवकाश के संबंध में आदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment