| संभागीय मुख्यालयों पर 7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 25-अप्रैल-2018 |
प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 9वीं में विज्ञान और गणित विषय तथा 11वीं में विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम लागू किया गया है। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में इन विषयों की एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकें ही मान्य होंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिये हाई स्कूल स्तर के विज्ञान एवं गणित विषय का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है।
प्रशिक्षण 7 मई से 29 जून तक संभागीय मुख्यालयों पर 8 चरणों में सम्पन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणित और विज्ञान विषय के 14 हजार शिक्षकों को स्त्रोत समन्वयक प्रशिक्षण देंगे। आयुक्त लोक शिक्षण ने जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। |
Wednesday, April 25, 2018
संभागीय मुख्यालयों पर 7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment