| छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित करायें- कमिश्नर |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का समय पर वितरण सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि महाविद्यालयों, हायर सेकेण्ड्री स्कूलों, हाई स्कूलों, माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति मिलना चाहिए। उन्होने निर्देश दिये हैं कि छात्रवृत्ति वितरण में किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा गतिरोध उत्पन्न होने पर संबंधित विभागों के अधिकारी कठिनाईयों एवं गतिरोध की स्थिति को कलेक्टर के संज्ञान में लायें तथा उसका निराकरण सुनिश्चित कर छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुये कहा है कि छात्रवृत्ति वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज आदिम जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केंद्र के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिश्नर ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे छात्रावासों, आश्रमों का निरंतर निरीक्षण करें तथा छात्रावास एवं आश्रमों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं छात्र-छात्राओं को मुहैया करायें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा कि सभी छात्रावासों में अच्छी विद्युत व्यवस्था, छात्र-छात्राओं के कमरों में समुचित प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए, छात्रावासों के शौचालय स्वच्छ होना चाहिए तथा शौचालयों में रनिंग वाटर की व्यवस्था होनी चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि छात्रावासी छात्र-छात्राओं के पास में अच्छे बिस्तर होने चाहिए, अच्छी बेड शीट होनी चाहिए सभी के पास मच्छरदानियां होनी चाहिए, सभी छात्रावास, आश्रमों में एलपीजी गैस से भोजन तैयार होना चाहिए। भोजन सामग्री गुणवत्तापूर्ण होना तथा भोजन बनाते समय अच्छे मशालों का उपयोग होना चाहिए तथा सभी छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग के सभी छात्रावास, आश्रमों का व्हाईटवास करायें तथा सभी छात्रावास, आश्रमों को स्वच्छ और सुंदर बनायें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के आदिम जाति कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्वयं छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण करें तथा छात्रावासों में बेहतर से बेहतर सुविधाओं का विस्तार करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग के सभी छात्रावासों, आश्रमों में अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं होना चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्तों, संयुक्त संचालक शिक्षा, उपायुक्त शिक्षा एवं जिला शिक्षा केन्द्रों के समन्वयकों को निर्देश दिये कि वे सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों को अतिगंभीरता से लें तथा सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि सभी अधिकारी सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों को प्रतिदिन देखें तथा शिकायतकर्ता से चर्चा कर शिकायतों का निराकरण करें। बैठक में कमिश्नर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को आवासीय छात्रावास योजना के अंतर्गत प्रदाय की जा रही छात्रवृत्ति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिये कि इस योजना का शहडोल संभाग में प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त आदिवासी विकास श्री जे.एस.सरवटे ने बताया कि शहडोल संभाग में आवासीय छात्रावास योजना के अंतर्गत 1457 छात्र-छात्राओं को चालू वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति वितरित की गई है। बैठक में कमिश्नर द्वारा अनुसचित जनजाति, बस्ती विकास एवं अनुसूचित जाति बस्ती विकास योजना के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अनुसूचित जाति बस्ती विकास के अंतर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी किया जाना चाहिए। बैठक में कमिश्नर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल बस्तियों के विद्युतीकरण योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री जे.के. जैन, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री जगदीश सरवटे, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री सहदेव मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री उमेश कुमार धुर्वे, डीपीसी शहडोल डॉ. मदन कुमार त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शहडोल श्री नरोत्तम वरकड़े, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अनूपपुर श्री चतुर्वेदी, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
|
Friday, March 16, 2018
छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित करायें- कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
पर्यटन क्विज हेतु प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जुलाई तक अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 मध्यप्रदेश में स्कूली व...

No comments:
Post a Comment