| सहायक नदियों के परिवेश विषय पर आधारित होगा पंचम नदी महोत्सव |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
नदियों के संरक्षण और नदियों के प्रति जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 2008 में नदी महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा लेते है। प्रत्येक वर्ष यह दो दिवसीय नदी महोत्सव किसी विशेष विषय पर आधारित होता है और इस वर्ष भी पंचम नदी महोत्सव का कार्यक्रम नर्मदा नदी की सहायक नदियों एवं उनके परिवेश विषय पर आधारित होगा। नदी महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है और इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य श्री सुहास भगत और श्री बृजेश लूनावत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्था प्रभारियों की बैठक ली। नदी महोत्सव में बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन, बैठक और आवास से लेकर सुरक्षा एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं का भी विशेष रूप से इंतजाम किया गया है। दो दिवसीय नदी महोत्सव कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के पश्चात चार समानंतर सत्र आयोजित होगे एवं इस बार के विशेष विषय पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बैठक में नर्मदा समग्र, म.प्र.जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों सहित आयोजन समिति के सदस्य शैलेन्द्र शर्मा, म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, अनिल पिल्लई, हरिशंकर जायसवाल, होशंगाबाद सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, मिलन भार्गव, सुमित रघुवंशी, शोभित रावत, संतोष पारेख, पीयूष शर्मा, सुधीर तिवारी, सुनील राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
17 मार्च को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी, विशिष्ट अतिथि म.प्र. के वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार जी उपस्थित रहेंगे एवं इस समापन सत्र की अध्यक्षता म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा करेंगे। |
Friday, March 16, 2018
सहायक नदियों के परिवेश विषय पर आधारित होगा पंचम नदी महोत्सव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment