| विद्युत कम्पनी के अधिकारियों-कर्मचारियों की माँगों पर होगा विचार |
| पॉवर इंजीनियरिंग एवं एम्पलाईज एसोसिएशन की ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन के साथ गत दिवस भोपाल में विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष में पॉवर इंजीनियरिंग एवं एम्पलाईज एसोसिएशन की बैठक में विद्युत कम्पनियों के अधिकारियों-कर्मचारियों की माँगों के निराकरण के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा और प्रमुख सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी भी उपस्थित थे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री से सातवें वेतनमान में 7600 ग्रेड-पे के लिये 83 कॉलम की मैट्रिक्स लागू करने, वेतन वृद्धि, नियुक्ति, छठवें वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, वेतनमान, वेतन वृद्धि, विद्युतकर्मियों की सुरक्षा के लिये इलेक्ट्रिकसिटी वर्क प्रोटेक्शन एक्ट, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण आदि के संबंध में चर्चा की। श्री पारस जैन ने एसोसिएशन की माँगों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि माँगों का निराकरण करते समय मानवीय पक्ष का ध्यान अवश्य रखा जायेगा। इसी सिलसिले में आगामी 22 मार्च को पुन: बैठक होगी। प्रमुख सचिव श्री केशरी ने एसोसिएशन की लंबित माँगों के संबंध में शासन का पक्ष रखा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री के.पी. सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे। |
Friday, March 16, 2018
विद्युत कम्पनी के अधिकारियों-कर्मचारियों की माँगों पर होगा विचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment