| व्याख्याता श्री के.के.दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा शासकीय कार्यों में उदासीनता अथवा लापरवाही बरतने के कारण प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकटनगर एवं केन्द्राध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कमिश्नर द्वारा जारी सूचना पत्र में कहा गया है कि आपकों माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षा 2017-18 हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल पुष्पराजगढ़ केंद्र क्रमांक 361111 जिला अनूपपुर के लिये केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 10 मार्च 2018 को 17 नकल प्रकरण बनाये गये एवं संभाग स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 13 मार्च 2018 को 3 नकल प्रकरण बनाया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा परीक्षा जैसे संवेदनशील मामले में लापरवाही की जा रही है। आपका उपरोक्त कृत्य मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा डी की श्रेणी में आता है। अत: उक्त कृत्य के लिये क्यों न आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। आप अपना प्रतिरक्षण उत्तर दिनांक 20 मार्च 2018 को शाम 5.30 बजे तक कमिश्नर शहडोल संभाग के समक्ष प्रस्तुत करें। प्रतिरक्षण उत्तर समय सीमा में अथवा संतोष जनक प्राप्त नहीं होने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
|
Friday, March 16, 2018
व्याख्याता श्री के.के.दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment