| ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय उपभोक्ता सचेत रहे - कलेक्टर |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। नवयुवक शोरूम में जाकर वस्तु क्रय करने के स्थान पर ऑनलाइन क्रय कर रहे है, लेकिन जागरूकता के अभाव में वे ठगी के शिकार भी हो रहे है। ऑनलाइन क्रय करते समय विश्वसनीय एजेंसियो से ही क्रय करे। विज्ञापन के भ्रम में न आकर पहले सुनिश्चित कर ले कि ऑनलाइन एंजेसी ख्याति प्राप्त एवं विश्वसनीय है कि नही।
कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार बैंको में भी लेन-देन ऑनलाइन हो गया है। हम ए.टी.एम. एवं पासवर्ड या पिन का उपयोग कर पैसे आहरित करते हैं। लेकिन इसमें पूरी तरह से सावधान रहे अपना ए.टी.एम. कार्ड का नंबर या पिन किसी को न बताये अन्यथा आपकी बैंक में जमा राशि कोई भी निकाल सकता है। फेसबुक एवं व्हाट्सअप के माध्यम से या गूगल से हम अपना डाटा शेयर करते हैं। जैसे ही डाटा शेयर किया जाता है वह व्यक्तिगत नहीं रह जाता उसे हैक किया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिये अपना आधार, पासवर्ड एक जगह रखने से बचे अपना डिटेल किसी से भी शेयर न करे। ऑनलाइन होने वाले धोखे से सावधान रहे। |
Friday, March 16, 2018
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय उपभोक्ता सचेत रहे - कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment