| (सफलता की कहानी) आजीविका समूह का साथ मिला तो मजदूरी करना छूट गया |
| सफलतापूर्वक चल रही रामबाई की किराना दुकान एवं जनरल स्टोर्स, सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बना आजीविका समूह |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
स्वयं सहायता के सदस्यों ने तय किया कि वे प्रति सप्ताह दस रू. जमा करेंगे एवं छोटी छोटी जरूरतो के लिए बचत की राशि से आंतरिक लेनदेन करगें। समूह गठन के तीन माह बाद समूह को पंद्रह हजार रू. चक्रीय कोष प्राप्त हुआ, जिससे वह पांच हजार रूपये लेकर अपनी किराना दुकान को बढाया एवं निर्धारित किश्त अनुसार इसकी वापसी भी कर दी। छः माह बाद पुनः रामबाई ने समूह से पच्चीस हजार रूपये लेकर किराना दुकान के साथ साथ जनरल स्टोर्स एवं गल्ला खरीदी का काम भी शुरू कर दी, काम के विस्तार के साथ रामबाई के पति को भी काम मिला और दोनों मिलकर अपने व्यवसाय को संभालने लगे। तीनों आजीविका गतिविधियों से होने वाली आय से रामबाई ने समस्त ऋण राशि ब्याज सहित समूह को वापस कर दी। आज परिवार को प्रतिमाह बारह हजार रूपये की मासिक आमदनी हो रही है इनके दोनों बच्चे प्राइवेट स्कूल मे अच्छी शिक्षा ले रहे हैं। आदिवासी परिवार की गरीब परिवार की महिला जो कभी अपने परिवार की आजीविका के लिए मेहनत मजदूरी पर निर्भर भी आज अपने लगन एवं परिश्रम से अपना व्यवसाय सफलता पूर्वक चला रही है। अब राम बाई ने मजदूरी करना छोड़ दिया है और उसके पति भी, जो मजदूरी करते थे एवं खाली समय में यंहा वंहा बैठकर अपना समय बिताते थे अब दोनों मिलकर अपनी दुकान चलाते हैं। स्वसहायता समूह मे जुड़कर राम बाई के जीवन में आये परिवर्तन से ग्राम के अन्य परिवार की महिलाओं को भी प्रेरणा मिली और वो भी स्व सहायता समूह से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव के अभियान का हिस्सा बन गयी हैं, और सभी आजीविका मिशन को धन्यवाद दे रही हैं। |
Friday, March 16, 2018
(सफलता की कहानी) आजीविका समूह का साथ मिला तो मजदूरी करना छूट गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment