| बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 25 मार्च को |
| अनुपपुर | 16-मार्च-2018 |
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान नोएडा के तत्वावधान में 25 मार्च को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया है। इस परीक्षा हेतु विकासखंड पुष्पराजगढ़ में 154 परीक्षा केन्द्र, कोतमा में 45, जैतहरी में 105 तथा अनूपपुर में 52 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा हेतु जिले में 15 हजार नवसाक्षरों को परीक्षा में बैठाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस परीक्षा की मॉनीटरिंग हेतु जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी. तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु डी.पी.सी. जिला शिक्षा केन्द्र श्री हेमन्त खैरवाल, विकासखंड जैतहरी के परीक्षा केन्द्रों हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैतहरी श्री शिरीष श्रीवास्तव, विकासखंड कोतमा हेतु वि.शि.अधि. कोतमा श्री व्ही.एम. मिश्रा, विकासखंड पुष्पराजगढ़ हेतु वि.शि.अधि. पुष्पराजगढ़ श्री नयनभान सिंह, विकासखंड अनूपपुर हेतु वि.शि.अधि. अनूपपुर श्री जे.पी. नापित, जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों हेतु ए.पी.सी. श्री हेमन्त मिश्रा, श्री अनिल द्विवेदी एवं अका. जि.शि.केन्द्र अनूपपुर श्री संतोष तिवारी, कोतमा हेतु समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र कोतमा श्री यू.के. तिवारी, जैतहरी हेतु समन्वयक ज.शि.केन्द्र जैतहरी श्री डी.आर. बांधव, समन्वयक ज.शि.केन्द्र अनूपपुर श्री दीपक पाण्डेय, पुष्पराजगढ़ हेतु समन्वयक ज.शि.के. पुष्पराजगढ़ श्री हरप्रसाद तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। |
Friday, March 16, 2018
बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 25 मार्च को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment