Monday, October 1, 2018

मतदाता जागरूकता हेतु युद्धस्तर पर करें प्रयास - कलेक्टर

मतदाता जागरूकता हेतु युद्धस्तर पर करें प्रयास - कलेक्टर
निर्वाचन कार्य के निष्पादन में लापरवाही अस्वीकार्य होगी कठोर दंडात्मक कार्यवाही

अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ हर एक मतदाता तक मतदान के महत्व एवं मताधिकार के प्रयोग का संदेश पहुँचाने के लिए समस्त सेक्टर अधिकारी युद्धस्तर पर प्रयास करें। समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने निर्वाचन की तैयारियों एवं स्वीप गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। आपने हर मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधाओं (भवन की मरम्मत, शौचालय की व्यवस्था आदि) की उपलब्धता हेतु सम्बंधित विभागों को सौंपी गयी ज़िम्मेदारी पर की गयी गतिविधि की जानकारी प्राप्त की एवं समस्त गतिविधियों को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू सम्पादन हेतु गठित दलों के प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण गतिविधियों में पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर हर प्रकार के संशयों को अनिवार्य रूप से दूर कर अपनी गतिविधियों से सम्बंधित चेक लिस्ट बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने दिव्यांग मित्र के चिन्हांकन एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। आपने एमसी (ईएमएसआईई) सॉफ़्टवेयर में जानकारियों की फ़ीडिंग की वस्तुस्थिति की समीक्षा करते हुए समस्त गतिविधियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आपने मोटर यान अधिनियम, सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, अवैध शराब की पकड़ आदि अंतर्गत की गयी गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें