ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रैट सभागार में ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ज़िले में हुई अल्पवर्षा के कारण सिंचाई जलाशयों में उपलब्ध पानी की कम मात्रा के अनुसार रबी सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक प्रावधानो पर एवं जल के उचित प्रबंधन एवं उपयोग के सम्बंध में चर्चा की गयी। बैठक में ज़िला जल उपयोगिता समिति के सदस्य, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री सीएम शुक्ला समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment