गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय उ मा शाला पटनाकला में आयोजित होगा सदभावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम
अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री डी एस राव ने बताया कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अस्पृश्यता उन्मूलनार्थ सदभावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आपने बताया कि विकासखंड जैतहरी अंतर्गत शासकीय उ मा विद्यालय पटनाकला में अपरान्ह 2 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल रहेंगे एवं अध्यक्षता ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह जी द्वारा की जाएगी साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फ़ुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल एवं ज़िला पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष श्री राम सिंह उपस्थित रहेंगे।
No comments:
Post a Comment