बच्चों ने ली वरिष्ठ जनो की सेवा की शपथ
अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ समाज के निर्माण में बुज़ुर्गो के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने एवं स्वस्थ एवं सुखमय वृद्धावस्था जीवन सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम अनूपपुर के छात्र एवं छात्राओं ने वृद्धजनो की सेवा की शपथ ली। बच्चों समेत वरिष्ठ जनो की सेवा समस्त समाज का दायित्व है। एक स्वस्थ समाज में बड़ों का सम्मान एवं देखभाल एवं छोटों को प्यार एवं देखभाल तथा सभी सदस्यों का ज़िम्मेदार आचरण आवश्यक है। बच्चों के माध्यम से यह संदेश सभी सदस्यों तक पहुँचेगा और वे भी बड़े होकर एक ज़िम्मेदार नागरिक बनेंगे। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त नागरिकों से अपनी ज़िम्मेदारी कि निर्वहन करने कि आह्वान किया है।
No comments:
Post a Comment