निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं वापसी हेतु लगाई गयी ड्यूटी
अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने विधानसभा निर्वाचन 2018 में अनूपपुर की तीनो विधानसभा क्षेत्रों में सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के अनुसार मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री (वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं अन्य सामग्री) के वितरण एवं सामग्री की वापसी हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपने सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment