अनुश्रवण समिति की बैठक कर एमडीएम एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में खाद्य गुणवत्ता का करें परीक्षण
अनूपपुर 1 अक्टूबर 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत एमडीएम एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रदाय किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। आपने यह भी कहा सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित कर भोजन बना रही संस्थाओं द्वारा उच्च गुणवत्ता का भोजन प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाहियाँ करें एवं उन कार्यवाहियों से कलेक्टर कार्यालय एवं ज़िला पंचायत को अवगत कराए। आपने यह कार्य शीघ्रातिशीघ्र करने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment