Sunday, September 30, 2018

संगीतमय हुआ लोकतंत्र गीतों के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश

संगीतमय हुआ लोकतंत्र
गीतों के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश


अनूपपुर 30 सितंबर 2018/ मतदाताओं को उनके मत का महत्व बताकर उसके अनिवार्य प्रयोग के लिए प्रेरित करने के अभियान में ज़िला प्रशासन ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में पूरे मनोयोग से लगा हुआ है। इसी क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ , रंगोली, लोकतंत्र की मेहंदी आदि गतिविधियों समेत पूरे ज़िले को लोकतंत्र के सुमधुर गीतों की ध्वनि में रंग दिया गया है। स्थानीय कला मंडलियो एवं लोक कलाकारों के माध्यम से लोकतंत्र के संदेश को संगीतमय रूप में जन जन तक पहुँचाया जा रहा है। श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा हमारा प्रयास सभी नागरिकों को उनके कर्तव्य का बोध करा शत प्रतिशत मतदान प्राप्त करना है। आपने इस अभियान में हर एक प्रबुद्ध नागरिक को जुड़कर मतदाता जागरूकता लाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें