आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफ़िसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर नियुक्त
अनूपपुर 30 सितंबर 2018/ भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु मध्यप्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों हेतु रिटर्निंग ऑफ़िसर एवं उनके कार्यों के सुचारू निष्पादन में सहयोग हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर को पदाभिहित किया है। अनूपपुर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोतमा (86) हेतु एसडीओ (राजस्व), कोतमा को रिटर्निंग ऑफ़िसर एवं तहसीलदार कोतमा, नायब तहसीलदार-1 एवं 2 को सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर (87) हेतु एसडीओ (राजस्व) अनूपपुर को रिटर्निंग ऑफ़िसर एवं तहसीलदार अनूपपुर, नायब तहसीलदार 1 एवं 2 को सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर के रूप में पदाभिहित किया है तथा विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ (88) हेतु एसडीओ (राजस्व) पुष्पराजगढ़ को रिटर्निंग ऑफ़िसर एवं तहसीलदार जैतहरी, नायब तहसीलदार 1 एवं 2 पुष्पराजगढ़ को सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर के रूप में पदाभिहित किया गया है।
No comments:
Post a Comment